All parties celebrated Parmar Jayanti with reverence in Children's Park of Solan

सोलन के चिल्ड्रन पार्क में श्रद्धा के साथ सभी दलों ने मनाई परमार जयंती

हिमाचल के निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की  जयंती पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा  चिल्ड्रन पार्क में   कार्यक्रम  का आयोजन किया गया. इस मौके पर  नगर निगम  के उप महापौर  राजीव कौड़ा  बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए |  उन्होंने  इस मौके पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर   माल्यार्पण कर उन्हे  श्रद्धांजलि दी |  इस  सिरमौर कल्याण मंच के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे | कार्यक्रम में  उपस्थित सोलन के सभी  नागरिकों ने उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली | गौर तलब है कि इस मौके पर भाजपा  और  कांग्रेस के नेताओं ने भी  मिल जुल कर परमार जयंती मनाई और  परमार की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की |
 इस मौके पर नगर निगम के  उप महापौर  राजीव कौड़ा , कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार और सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि   हिमाचल के निर्माण में यशवंत सिंह परमार  के योगदान को  आज याद किया गया | क्योंकि  कि   यशवंत सिंह परमार    ने हिमाचल की मजबूत नीवं रखी थी जिसकी वजह से आज हिमाचल विकास की ऊंचाइयों को छु रहा है |  वह वास्तव में युग पुरुष थे।  जिन्होंने अपनी सरकारी  नौकरी तक प्रदेश के विकास के लिए न्यौछावर कर दी।   यही वजह है कि आज  सभी प्रदेश वासी उन्हें कोटि कोटि नमन कर रहे है |