डबल इंजन सरकार से प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास- अनुराग ठाकुर

डबल इंजन सरकार से प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सलौनी से बड़सर तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 करोड़ 50 लाख के विकासात्मक योजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास ।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सलौणी मे आयोजित कार्यक्रम में बड़सर तथा भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए साढ़े 17 करोड़ के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किये। केंद्रीय मंत्री ने सलौणी में 7 करोड़ 88 लाख से निर्मित होने वाले 33 केवीए सबस्टेशन , दांदडू के लिए 8 करोड़ 81 लाख से निर्मित होने वाले 33/11 केवीए सबस्टेशन, 8 लाख 50 हज़ार से निर्मित होने वाले पंचायत घर भोंखर का शिलान्यास किया।

उन्होंने धन्गोटा में 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट, 3 लाख से निर्मित समुदायिक भवन गांव मंनवी, 3 लाख 63 हज़ार से महिला मंडल भवन रमेहड़ा, 7.70 लाख से पंचायत घर भोरंज के भवन का स्तरोंनत, 8.52 लाख से ग्रांम पंचायत अमरोह के प्रथम तल भवन,4.60 लाख से समुदायिक केंद्र ककरोट के प्रथम तल भवन,4.62 लाख से महिला मंडल भवन ककरोट, 16 लाख से प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट मतलाणा, 16 लाख से प्लास्टिक वेस्ट मनैजमेंट यूनिट पपलाह का उदघाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र सलौनी के बनने से सात पंचायतों तथा इसके आसपास के गाँवों और विद्युत उपकेंद्र दान्दडू का निर्माण होने के उपरांत कुल 12 पंचायतों के लोग लाभांवित होंगे।

उन्होंने कहा कि इन उप केंद्रों के बनने से क्षेत्र के लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में जो कार्य कोई ना कर पाया वो डबल इंजन की सरकार ने किया है।उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में सड़को से लेकर सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए डबल इंजन सरकार ने एक समान विकास किया है।