पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की नन्ही बेटी अब फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। सामंथा की अपकमिंग फिल्म शंकुतलम के जरिए वह एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी आरहा बेहद क्यूट हैं। उनका एक भाई भी हैं आर्यन। दोनों की सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ खूब तस्वीरें देखने को मिलती है।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन तो कमाल के एक्टर हैं ही अब उनकी बिटिया भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। जी हां, आपके फेवरेट साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी भी अब आपको फिल्म में देखने को मिलेंगी। सिर्फ 6 साल की उम्र में वह डेब्यू करने जा रही हैं। अल्लू अर्जुन के तमाम फैंस इसे सुन एक्साइटिड हो गए हैं। अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू आरहा को एक्टिंग डेब्यू का मौका मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ मिला है। आइए बताते हैं किस फिल्म से वह डेब्यू करने वाली हैं।
अल्लू अर्जुन की 6 साल की बेटी आरहा बेहद क्यूट हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ उनकी तस्वीरें देखने को मिलती है। अब उन्हें स्क्रीन पर देखना भी दिलचस्प होगा। वह जल्द ही साउथ एक्ट्रेस सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म शकुंतलम (Shaakuntalam) से चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू करने वाली हैं। सिल्वर स्क्रीन पर आरहा को देखना उनके परिवार के लिए भी बेहद खास पल होगा।