Amarnath Express: बिहार में एक ट्रेन रास्ता भूल गई। ट्रेन समस्तीपुर की जगह विद्यापतिनगर स्टेशन पहुंच गई। इस बात की जानकारी ड्राइवर को उस वक्त हुई जब ट्रेन आउटर पर पहुंच गई थी। इस मामले में डीआरएम ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

अधिकारियों में हड़कंप
इस मामले की जानकारी जैसे ही सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों को मिली, उनके बीच हड़कंप मच गया। विद्यापतिनगर पहुंची ट्रेन को आनन-फानन में में वापस बछवाड़ा वापस लाया गया। इसके बाद उसे समस्तीपुर के रवाना किया गया। बताया जा रहा ह कि इसमें करीब एक घंटे लग गए। इधर, सोनपुर के डीआएम नीलमणि ने बछवाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार और सुरज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.45 बजे बरौनी से चली थी। ट्रेन को सीधे समस्तीपुर रुकना था। सुबह 5.15 बजे ट्रेन बछवाड़ा में थ्रू आउट गुजर गई। बछवाड़ा में ट्रेन समस्तीपुर रूट जाने के बदले हाजीपुर रेलखंड पर जाने लगी। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता, तब तक ट्रेन विद्यापतिनगर स्टेशन के आउटर पर पहुंच गई। इसके बाद ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन को वापस बछवाड़ा लाया गया। फिर उसे समस्तीपुर के रवाना किया गया।