गजबः दोनों हाथों से इस लड़की को लिखता देख आपको याद आएंगे थ्री इडियट्स के “वायरस “

वायरल वीडियो में दोनों हाथों में चॉक लेकर ब्लैक बोर्ड पर लिखती नजर आ रही है

गजबः दोनों हाथों से इस लड़की को लिखता देख आपको याद आएंगे थ्री इडियट्स के “वायरस “

हर इनसान में कोई ना कोई हुनर छिपा होता है। कोई चित्रकला में माहिर होता है तो कोई खेल में काम कमाता है। कोई पाककला में दक्ष होता है तो को पढ़ाई में अव्वल आता है। हमारे देश में तो लोगों में टैंलेंट भरा पड़ा है। अब इस लड़की को देखिए अमूमन लोग दाएं हाथ से लिखते हैं कुछ बाएं हाथ से भी लिखते हैं पर ये लड़की तो दोनों हाथों से लिखती है। इसे देख कर आप को थ्री इडियट्स के वायरस की याद आ जाएगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में एक लड़की अपने दोनों हाथों से लिखती नजर आ रही है।

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने दोनों हाथों में चॉक लेकर ब्लैक बोर्ड पर लिखती नजर आ रही है। वह एक ही टाइम पर अपने दोनों हाथों की मदद से काफी स्पीड में लिखती दिखाई दे रही है। वीडियो के अनुसार, इस बच्ची का नाम आदि स्वरुपा है। बच्ची विश्व रिकॉर्डधारी है. वह अपने दोनों हाथों से हिन्दी, अंग्रेजी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में लिख सकती है। वीडियो को Erik Solheim नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘बहुत खूब! मिलिए भारत की आदि स्वरूपा से जो एक साथ दोनों हाथों से लिख सकती हैं! वह एक उभयलिंगी विश्व रिकॉर्ड धारक हैं, जो कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तुलु, मलयालम जैसी विभिन्न भाषाओं सहित 10 अद्वितीय तरीकों से लिख सकती हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोग बच्ची का टैलेंट देख हतप्रभ हैं। लगता है लड़की को दोनों हाथों से लिखने का आइडिया फिल्म थ्री इडियट्स से आया होगा जिसमें वीरू सहस्त्रबुद्धे यानी वायरस अपने दोनों हाथों से लिख सकता है।