यूपी में Amazon Echo और Alexa की सेल 34 फीसदी बढ़ी, Alexa से बात करने में लखनऊ वालों को आता है मजा

भारत में Amazon के प्रॉडक्ट Echo की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वहीं, Alexa का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Alexa,  Amazon इंडिया के कंट्री मैनेजर दिलीप आरएस
Alexa, Amazon इंडिया के कंट्री मैनेजर दिलीप आरएस

भारत में Amazon के प्रॉडक्ट Echo की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वहीं, Alexa का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में Alexa, Amazon इंडिया के कंट्री मैनेजर दिलीप आरएस ने बेहतरीन इंटरव्यू दिया। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं उनके इंटरव्यू की प्रमुख बातें….

1. Alexa को भारत में लॉन्च हुए 4 साल हो चुके हैं। यह पूरी यात्रा कैसी रही?

आज, भारत में लाखों ग्राहकों ने Echo डिवाइस खरीदे हैं और Alexa वॉयस असिस्टेंट के साथ प्रतिदिन लाखों बार बातचीत करते हैं। ग्राहक Alexa का इस्तेमाल पूरे दिन कई कारणों से करते हैं, जैसे संगीत चलाना, टू-डू लिस्ट मैनेज करना, अलार्म सेट करना, बच्चों को कहानियां सुनाना, स्मार्ट लाइट और अन्य उपकरणों को नियंत्रित करना, ऑडिबल ऑडियोबुक्स चलाने से लेकर मौसम, क्रिकेट स्कोर और अन्य वास्तविक एवं समसामयिक चीजों के बारे में पूछने के लिए. जो किसी भी अन्य देश की तुलना में भारतीयों को दुनिया में सबसे अधिक व्यस्त Alexa ग्राहक बनाता है। साथ ही यह देखकर भी मुझे बहुत अच्छा लगा कि ग्राहक दिन में कई बार ” Alexa, आई लव यू” कहकर या बस “Alexa, कैसी हो” कहकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

हर कोई यह मान लेगा कि नई तकनीक को शुरुआत में ही स्वीकार करने वालों ने अपनाया है लेकिन हम ग्राहकों के डेमोग्राफिक और जियोग्राफिक प्रसार को देखकर बेहद हैरान थे। हमारे पास न केवल बड़े शहरों, बल्कि छोटे गांवों के भी ग्राहक हैं। उत्तर प्रदेश के ग्राहक Alexa वॉयस असिस्टेंट और Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर के साथ बातचीत का आनंद ले रहे हैं। जहां एक ओर युवा हैं जो मॉर्डन गैजेट चाहते हैं, और यहां तक कि वरिष्ठ नागरिक भी अपनी सुविधा के लिए Alexa का उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्षक क्लासों में भी Alexa की मदद से Echo स्मार्ट स्पीकर का उपयोग करके पढ़ाने की प्रक्रिया को इंटरैक्टिव और मजेदार बनाने के लिए उपयोग कर रहे हैं। देश भर में Alexa के बढ़ते उपयोग को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

2. Alexa को यूजर्स के लिए उपयोगी बनाने के लिए आपने क्या पहल की है?

हम Alexa वॉयस असिस्टेंट को ग्राहकों के लिए अधिक उपयोगी करने की दिशा में हमेशा काम कर रहे हैं। भारत में लॉन्च होने के बाद से चार वर्षों में, Alexa ने उन विषयों के बारे में भी सीखा है जो भारतीयों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, जिनमें स्थानीय ज्ञान, क्रिकेट, भारतीय इतिहास, त्योहार, बॉलीवुड आदि शामिल हैं। उदाहरण के लिए, आप Alexa से गोमती नदी के इतिहास, बॉलीवुड डायलॉग, दिवाली या पौराणिक कथाओं जैसे रामायण और महाभारत के बारे में प्रश्न करने के साथ-साथ किसी विशेष शहर / व्यक्तित्व के बारे में जानकारी आदि बहुत कुछ पूछ सकते हैं। सांग्स के लिए Alexa का इस्तेमाल करना। इसके सबसे लोकप्रिय उपयोगों में से एक है। देश भर के ग्राहक Alexa से हर रोज 21.6 लाख से अधिक बार गाने बजाने के लिए कहते हैं।

हम भारत में यूजर्स को पर्सनल अनुभव प्रदान करने के लिए Alexa को और अधिक अपग्रेड करने का काम लगातार कर रहे हैं। हम कई भारतीय लहजे के साथ Alexa की ऑटोमैटिक स्पीच पहचानने और राष्ट्रीय भाषा की समझ का परीक्षण करना जारी रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि Alexa हर एक लहजे के उचित संज्ञाओं – नाम, स्थान, गाने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अन्य भारतीय भाषाओं को समझ सके। Alexa उन विषयों के बारे में भी सीख रही है जो स्थानीय ज्ञान, भारतीय इतिहास और छुट्टियों सहित भारतीयों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। आप “Alexa, शहीद स्मारक के बारे में बताओ” और “Alexa, लखनऊ का इतिहास क्या है” जैसे प्रश्न पूछ सकते हैं।

त्योहारों के मौसम आ रहे हैं और हर साल हमने ग्राहकों को Alexa से आने वाले त्योहार के बारे में सवाल करते देखा। इसलिए, हमने लगभग 300 से ज्यादा भारतीय त्योहारों की लिस्ट Alexa के ज्ञान भंडार में जोड़ा है। अब, ग्राहक Alexa से त्योहार की तारीखों, त्योहार के महत्व, त्योहार के बारे में कहानी, किसी विशेष त्योहार को कैसे मनाएं और पूजा करने के लिए शुभ समय के बारे में पूछ भी सकते हैं। आप आसानी से पूछ सकते हैं, “Alexa, दशहरा के लिए कितने दिन बाकी हैं”, “Alexa, नवरात्रि कब है”, “Alexa, दीवाली पूजा कितने बजे हैं”

3. लखनऊ वालों के लिए Alexa कैसा रहा? क्या आपके पास कोई आंकड़ा है?

उत्तर प्रदेश के ग्राहक Amazon Echo रेंज के डिवाइस पर Alexa वॉयस सेवा के साथ बातचीत का आनंद ले रहे हैं। पिछले एक साल में राज्य में Echo डिवाइस की खरीदारी में 34 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं साथ ही राज्य के अन्य शहर जहां ग्राहक अमेज़ॅन डिवाइस खरीदते हैं उनमें कानपुर, आगरा, मेरठ और प्रयागराज शामिल है।

लखनऊ के लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं। Alexa से लोग सबसे ज्यादा बॉलीवुड गाने चलाने का फरमाइश करते हैं जैसे कि ब्रह्मास्त्र फिल्म से ‘केसरिया’, शेरशाह से ‘रातां लम्बियां’ और जर्सी से ‘मैय्या मैनु’। साथ ही कुछ भक्ति गीत जैसे ‘हरिहरन की श्री हनुमान चालीसा ‘, जीतू शर्मा और अभिलिप्सा पांडा का’ हर हर शंभू शिव ‘भी लिस्ट में सबसे ऊपर है। शहर के लोग अली सेठी और शाय गगिल की ‘पसूरी’, पंजाबी रैप आर्टिस्ट सिद्धू मूस वाला की ‘295’ और एपी ढिल्लों की ‘एक्सक्यूज़’ जैसी मेनस्ट्रीम के वायरल हिट्स को सुनने का भी आनंद लेते हैं।

4. भारत में सबसे लोकप्रिय फरमाइश क्या हैं जो ग्राहक Alexa से हिंदी में पूछते हैं?

आज, भारत के यूजर्स Alexa से हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में हर दिन सैकड़ों-हजारों फरमाइशें करते हैं। दरअसल, पिछले एक साल में हिंदी भाषा में Alexa से फरमाइश करने वालों की संख्या में 52% से अधिक की वृद्धि हुई है। इसलिए, Alexa के साथ बातचीत को स्वाभाविक बनाने के लिए, हमने सुनिश्चित किया कि Alexa बहुभाषी मोड की स्थापना करके इसे किसी भी भाषा में फरमाइशों को समझने योग्य बनाया जाए, जिसमें यूजर्स बस अपने Echo डिवाइस में भाषा को अंग्रेजी / हिंदी के रूप में सेट करके वो Alexa से अलग-अलग कंटेंट की फरमाइश का आनंद लें सके। जैसे चुटकुले, शायरी, कहानी, कबीर के दोहे, पंचतंत्र की कहानियां, बॉलीवुड डायलॉग, और भी बहुत कुछ। अपने Echo स्मार्ट स्पीकर पर बहुभाषी मोड एक्टिवेट करने के लिए, आपको बस इतना कहना होगा, “Alexa, बहुभाषी मोड सेट करने में मेरी सहायता करो”।

ग्राहक Alexa की पर्सनैलिटी से भी काफी प्रभावित हैं। उनकी हर बात का जवाब देने वाली इंसान जैसी आवाज से फरमाइश करने का एक जादुई अनुभव है। “Alexa, क्या कर रही हो?” और “Alexa, कैसी हो?” ये दो फरमाइशें ही Alexa से हिंदी में सबसे ज्यादा की जाती है। दूसरी तरफ, Alexa भी हिंदी में यूनिक कंटेंट से लैस है। जिसे आप सुन सकते हैं, जैसे कि “Alexa, हमारी दोस्ती पर कविता सुनाओ”, “Alexa, कुछ गुनगुनाओ”, “Alexa, क्लाउड रैप सुनाओ” और साथ ही Alexa पर आप मिस्टर अमिताभ बच्चन की मनमोहक आवाज भी सुन सकते हैं।