Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिका ने रूस को चिढ़ाने वाला एक काम किया है। एक अमेरिका विमान ने रूसी नौसेनिक अड्डे के करीब आसमान में पेनिस की आकृति बना दी है। ये पता नहीं चल सका है कि ये जानबूझ कर किया गया है या नहीं।

वॉशिंगटन:रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है। यूक्रेन को अमेरिका समेत पश्चिमी देश समर्थन दे रहे हैं। रूस और अमेरिका एक दूसरे पर लगातार निशाना साधते रहते हैं। एक दूसरे के अपमान का कोई भी मौका दोनों देश नहीं छोड़ते हैं। इसका एक नमूना हाल ही में देखने को मिला है। रूस के सीरियाई नौसेनिक अड्डे के करीब अमेरिका के एक टैंकर ने आसमान में पेनिस का आकार बना दिया है। पोलिटिको के मुताबिक मंगलवार की रात को इस चुटकीली घटना को नजरअंदाज करना मुश्किल था।
US KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान ने टार्टस में रूस के नौसेनिक अड्डे के करीब ड्रॉइंग को बनाया। ये चित्र फ्लाइट पाथ के जरिए बनाया गया है, जिसे फ्लाइट रडार पर देखा जा सकता है। विमान पेनिस की आकृति बनाने के लिए एक खास तरह से उड़ा और वापस आया। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन का युद्ध तेजी से चल रहा है और इसी सप्ताह रूस ने लगभग 950 सैनिकों को खोया है। यह साफ नहीं हो सका है कि विमान ने ये चित्र जानबूझ कर बनाया था या नहीं। यह भी पता नहीं चला है कि ईंधन भरने वाला विमान कहां से आया था।