बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बैक टू बैक इन दिनों धमकियां मिली हैं। हाल में ही एक्टर को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस बीच सलमान खान ने नई बुलैटफ्रूट गाड़ी खरीदी है।

भारत में नहीं हुई है Nissan Patrol SUV

सलमान खान ने Nissan Patrol SUV गाड़ी को विदेश से इम्पोर्ट किया है। फिलहाल ये भारतीय बाजार में उपल्बध नहीं है। साउथ एशिया बाजारी में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक एसयूवी को माना जाता है। इस बुलेटप्रूफ गाड़ी की खासियत ही यही है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। भाईजान की नई सफेद गाड़ी का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे।
सलमान खान की नई गाड़ी की कीमत

सलमान खान ने जिस लग्जरी गाड़ी को अपने काफिले में शामिल किया है वह भारत में लॉन्च भी नहीं हुई है। फिलहाल इस गाड़ी की कीमत क्या है इसे लेकर ज्यादा जानकारी भी नहीं आई है। कारण यही है क्योंकि देश में ये उपलब्ध नहीं है। वैसे समझा जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के करीब होगी। हालांकि, सलमान की गाड़ी बुलेटप्रूफ है ऐसे में इसकी कीमत और अधिक होगी।
सलमान खान का काफिला

सलमान खान हाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह निसान एसयूवी में नजर आए तो उनके साथ Toyota Fortuner और Mahindra Bolero Neo जैसी कई अन्य गाड़ियां भी थी। एक्टर के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी नजर आए।
सलमान खान का कार कलेक्शन

सलमान खान के पास निसान की एसयूवी के अलावा, Toyota landcruiser, Mercedes Benz S-Class, Lexus LX 470, ऑडी A8, Porsche Cayenne, रेंज रोवर Autobiography, ऑडी RS7, मर्सडीज AMG GLE 63 S और Mercedes Benz GL-Class भी है।
सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान की इस ईद ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही वह फिल्मफेयर को होस्ट भी करते नजर आने वाले हैं। जबकि उसके बाद वह शाहरुख खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग में भी व्यस्त हो जाएंगे।