अमित शाह ने सिरमौर के सतौन से किया विस चुनाव का शंखनाद|

अमित शाह ने सिरमौर के सतौन से किया विस चुनाव का शंखनाद|*

सतौन में मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

15 अक्टूबर 2022

सतौन में मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सिरमौर के सतौन में हाटी आभार रैली में अमित शाह ने भाजपा की चुनावी कैंपेन का अनावरण किया। इससे पहले हाटी समिति ने अमित शाह को पारंपरिक शॉल, टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित किया।

11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से दो किलोमीटर दूर जनसभा स्थल तक वे गाड़ी में गए। यहां केंद्रीय हाटी समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।