Amit Thakur, Head and Youth Congress President of Siri Nagar Panchayat, opposes Nagar Panchayat proposal 

सिरी नगर पंचायत के  प्रधान एवम  युवा कांग्रेस  के अध्यक्ष अमित ठाकुर  ने नगर पंचायत प्रस्ताव का किया विरोध  |

सोलन  कंडाघाट की सिरी नगर पंचायत के प्रतिनिधि आज  उपायुक्त सोलन के सी चमन से मिले |  सिरी नगर पंचायत के  प्रधान एवम  युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा और  उनकी पंचायत को नगर पंचायत बनाने का विरोध दर्ज करवाया | उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिला प्रशासन को भ्रमित कर कंडाघाट को नगर पंचायत बनाना चाहते है | लेकिन श्रीनगर पंचायतवासी नगर पंचायत मे शामिल होने के लिए तैयार नहीं है | केवल कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है | जिसे उनकी    पंचायतवासी कतई  बर्दाश्त नहीं करने वाले है |  
                                     श्रीनगर पंचायत के  प्रधान एवम  युवा कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर ओर  ने कहा कि कंडाघाट के सतीन्द्र ठाकुर  के कुछ नेता जिला प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि यह नेता  चंद लोगों के हस्ताक्षर करवा कर यह साबित करना    चाहते है कि    सिरी नगर पंचायत  के कंडाघाट क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने के लिए सहमत है लेकिन एसा नहीं है क्योंकि अगर यह नगर पंचायत बनती  है तो किसानों को  मिलने वाली सुविधाएँ शून्य हो जाएंगी   और वह सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाएंगे | किसी भी तरह की ग्रांट उन्हें नहीं मिलेगी | इस लिए वह चाहते है कि इसे किसी भी सूरत मे नगर पंचायत न बनाया जाए |