Apply for compensation amount in 15 days

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सोलन में चलाया जाएगा अमृत अभियान : अजय यादव

भारत देश अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष में सोलन में स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। इसको लेकर आज उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने उपमंडल स्तर की बैठक का आयोजन किया। बैठक में एसडीएम सोलन अजय यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में नगर निगम , पंचायत प्रतिनिधियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को सफाई अभियान में अपनी भूमिका कैसे निभानी है यह जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या होगी यह भी सुनिश्चित की गई। यह अभियान केवल नाम के लिए नहीं होगा , बल्कि जो काम किया जाएगा उसकी रिपोर्ट प्रत्येक दिन जिला प्रशासन को उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी यह वजह है कि इस अभियान को स्वयं उपायुक्त सोलन लीड कर रही हैं।

अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम सोलन अजय यादव ने बताया कि स्वच्छ हिमाचल स्वास्थ्य हिमाचल सप्ताह 9 तारीख से आरम्भ किया जाएगा। इस अभियान का नाम अमृत महोत्सव रखा गया है। इस अभियान का समापन स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा। इसके तहत सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत और नगर निगम प्रतिनिधियों , अधिकारियों के साथ मिल कर सफाई की जाएगी। इस अभियान में सोलन की विभिन्न एनजीओ भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के साथ साथ दो और अभियान भी चल रहे है जिसमे कैच द रेन और वनमोहोत्सव शामिल है। उन्होंने कहा सोलन जिला को स्वच्छ बनाना और यहाँ के नागरिकों को स्वास्थ्य रखना इस अभियान का लक्ष्य है। जिसे सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है लेकिन यह अभियान जिला वासियों के सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है।