धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेले में धूं धू जलता रावण का पुतला।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेले में धूं धू जलता रावण का पुतला।*

रावण का पुतला जलते ही लगा जय श्रीराम का उद्घोष

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेले में धूं धू जलता रावण का पुतला। संवाद

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेले में धूं धू जलता रावण का पुतला।

धर्मशाला। बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयदशमी जिला कांगड़ा में धूमधाम ने मनाया गया। जैसे ही रावण का पुतला जलाया गया तो जय श्रीराम के उद्घोष शुरू हो गए। बुधवार शाम को कांगड़ा जिले के कई स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए गए।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय दशहरा मेले में स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो शाहपुर में दशहरे मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मौजूद रहीं। पुलिस मैदान में पुतला दहन के बाद लोगों के मनोरंजन के भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। इसमें आसमान रंगी बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल चंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गंर्धवा, एएसपी पुनीत रघु, एएसपी बद्री सिंह, दशहरा कमेटी के सदस्य दीपक नरूला, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।

दशहरा उत्सव असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक : सरवीण
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने लंज और शाहपुर में दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरे का धार्मिक महत्व तो है ही। लेकिन आज भी कई बुराइयों के रूप में रावण जिंदा है। यह त्योहार हमें हर वर्ष याद दिलाता है कि हम बुराई रूपी रावण का नाश करके ही जीवन बेहतर बना सकते हैं।
इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करके दशहरा की रस्म अदा की। इस अवसर पर दशहरा कमेटी की ओर से करवाई गईं विभिन्न खेलों के विजेताओं को सरवीण ने स्मृति चिन्ह व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने दशहरा मेला कमेटी लंज को 31 हजार और शाहपुर मेला कमेटी को 40 हजार रुपये देने की घोषणा की।