Anand Mahindra Net Worth: आनंद महिंद्रा, महिंद्रा परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं। आज यानी 1 मई को आनंद महिंद्रा का 68वां जन्मदिन है। आनंद महिंद्रा ने लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है। वह लवडेल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के साथ की थी।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की है। वह लवडेल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर की पढ़ाई की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री पूरी की। आनंद महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड (MUSCO) के साथ फाइनेंस डायरेक्टर के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के रूप में की, और कुछ वर्षों बाद MUSCO के अध्यक्ष और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
कौन-कौन है परिवार में
महिंद्रा कंपनी भारत में ऑफ-रोड वाहनों और कृषि ट्रैक्टरों के उत्पादन के लिए जानी जाती है। भारत के प्रसिद्ध मल्टीनेशनल महिंद्रा ग्रुप का हेड क्वार्टर मुंबई में है। इस ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हैं। सीईओ ऑफ द ईयर जैसे पुरस्कारों से नवाजे गए आनंद महिंद्रा के पिता हरीश महिंद्रा एक उद्योगपति थे और उनकी मां इंदिरा महिंद्रा एक गृहिणी थीं। आनंद महिंद्रा के दो भाई-बहनअनुजा शर्मा और राधिका नाथ हैं। आनंद की पत्नी का नाम अनुराधा महिंद्रा है। अनुराधा एक पत्रकार हैं जो एक लाइफ स्टाइल मैगजीन की फाउंडर, एडिटर और पब्लिशर हैं।
सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ऐसे बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम के दम पर अपने बिजनेस को बढ़ाया, बल्कि अपनी कंपनियों के जरिए देश के विकास में योगदान देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। आनंद महिंद्रा के काम करने के तरीके को हर कोई पसंद करता है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं, और आए दिन कुछ न कुछ शानदार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा लोग उन्हें एक मददगार के रूप में भी जानते हैं।
इस तरह बदली किस्मत
देश के कारोबारी आनंद महिंद्रा ने कई लोगों की किस्मत बदली है, लेकिन आनंद महिंद्रा की किस्तम बदलने का श्रेय एसयूवी Scorpio को जाता है। महिंद्रा ने आनंद महिंद्रा की अगुवाई में साल 2002 में भारतीय बाजार में Scorpio को पहली एसयूवी के तौर पर पेश किया था। इसने ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक पहुंच बनाई। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया। Scorpio की सफलता को देखकर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने इसे केस स्टडी के तौर पर शामिल किया था। Scorpio की तरह बोलेरो को भी खूब सक्सेस मिली है।
अरबों की संपत्ति के मालिक
फॉर्ब्स के मुताबिक, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra Net Worth) की रियलटाइम दौलत इस समय 2.1 अरब डॉलर या 17166 करोड़ रुपये है। आनंद महिंद्रा 19 अरब डॉलर के रेवेन्यू वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन हैं। आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन करने के बाद 1981 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड को जॉइन किया था, जो महिंद्रा ग्रुप में उनके सफर की शुरुआत थी। 1989 में आनंद महिंद्रा, महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर भी बने। महिंद्रा एंड महिंद्रा में उनका सफर बतौर डिप्टी एमडी 1991 में शुरू हुआ था।