Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस पर लोग धड़ाधड़ लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा भारत को कैसे बदल रहा है, यह इसका एक शक्तिशाली प्रतीक है।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए एक ड्रोन से ली गई तस्वीर दिखाई है। इस तस्वीर की खासियत है कि इसमें ऊपर से बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे है और इसके नीचे से “वंदे भारत ट्रेन को क्रॉस करते दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, “वैश्विक स्तर का बुनियादी ढांचा भारत को कैसे बदल रहा है इसका एक शक्तिशाली प्रतीक …।”
लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 14 फरवरी 2023 को रात दस बजे तक इसे दो मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके थे। इसे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्विट किया है। इस वीडियो को करीब 60 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह! कमाल का नजारा है! भारत अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ काफी तरक्की कर रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि यह उत्पादकता में सुधार करेगा, और परिचालन लागत को कम करेगा। बता दें कि 285.3 किलोमीटर वाले इस एक्सप्रेस-वे यात्रा के समय को बचाने में मदद करेगी। साथ ही, इसे बनाने में 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके 231 किमी तक के एक्सप्रेस-वे का निर्माण पहले से चल रहा है