उन्होंने शनिवार को ऐसा करते हुए कोहराम मचा दिया था। हालांकि, अब उस कारनामे का वीडिया शेयर किया है। उन्होंने वीडिया शेयर करते हुए लिखा- यह तो भगवान की मर्जी थी। 6 गेंदों में 6 छक्के…। वेस्टइंडीज टीम के धुरंधर बल्लेबाज ने यह कारनामा करते हुए तहलका मचा दिया है।
ऐसे हुई थी छक्के की बौछार
रसेल ने 7वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स की तीसरी गेंद पर पहला छक्का लगाया और अगली तीन गेंदों को भी 6 रनों के लिए भेजा और सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 8वें ओवर में जब जॉन-रस जग्गेसर गेंदबाजी करने आए तो रसेल ने उन पर कोई दया नहीं दिखाई और उनकी पहली ही गेंद पर छक्के लगाकर लगातार छह गेंदों में 6 छक्के लगाने का मारनामा पूरा किया। हालांकि, यह दो अलग-अलग ओवर में हुआ था।
खेली ऐसी विध्वंसक पारी
अंत में सेंट किट्स ने राहत की सांस ली जब रसेल ने ओवर की आखिरी गेंद पर डुआन जेनसेन को कैच थमा दिया। रसेल की धमाकेदार पारी में कुल आठ छक्के और पांच चौके थे। उन्होंने 24 गेंदों में 72 रन ठोके थे।
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और आंद्रे रसेल के बीच अनचाही अनबन चल रही है। उन्होंने ICC T20 विश्व कप 2021 के बाद से एक भी T20I मैच नहीं खेला है। हाल ही में, उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट में जबरदस्त पारियां खेली थीं।