अनुराग ठाकुर अब 15 मई को करेंगे माजरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास

  विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 15 मई को माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। डॉ. बिंदल ने बताया कि पहले 8 मई को शिलान्यास प्रस्तावित था किन्तु अनुराग ठाकुर की व्यस्तता के कारण इसमें बदलाव हुआ है।

वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भी भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मामचंद प्रधान, कृष्ण पाल, मदन लाल, मोहन, जगतराम, बासत अली, तुफेल मोहम्मद, चूहड़ सिंह और सोहन लाल आदि हैं। 

विधायक डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भाजपा में शामिल नए सदस्यों का स्वागत किया। भाजपा की नीतियों एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के विभिन्न विकास एवं जन सेवा के कार्यों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।