अनुष्का शर्मा पेरिस में अपना वकेशन इंजॉय कर रही हैं। अनुष्का ने तस्वीर शेयर कर दिखाया है कि वहां वह किन चीजों का जमकर लुत्फ उठा रही हैं।

अनुष्का ने दी फैन्स को सलाह
Anushka Sharma ने अपने इंस्टाग्राम पेज और इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा इन तस्वीरों में बाथरोब पहनकर अपने रूम की खिड़की पर बैठकर croissant खाती दिख रही हैं और एक हाथ में कॉफी मग है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जब पेरिस जाएं तो खूब सारा croissants खाएं।
कहा- सही में बहुत सही था
इसके अलावा उन्होंने अपनी अन्य तस्वीरों को इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है और लिखा है कि वह काफी पेरिसियन हो गई हैं और कॉफी के साथ croissant का लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने अगली तस्वीर में लिखा है- सही में बहुत सही था। अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने भी कॉमेंट किया है।

परिणीति ने कहा- हमारे लिए लंदन भेज दो
परिणीति चोपड़ा ने अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर लिखा है, ‘इनमें से कुछ लंदन भेज दो। थैंक्स।’ मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी. सैनी ने लिखा है- और कुछ आप हमारी तरफ से भी खा लो।


‘चकदा एक्सप्रेस’ के शेड्यूल रैप
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में अनुष्का शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स बायॉपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ के शेड्यूल रैप को लेकर अनाउंस किया था। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके हाथ में बॉल नजर आ रहा था। फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वह लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेटर रहीं झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है। उनकी आखिरी फिल्म ‘ज़ीरो’ थी जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कटरीना कैफ भी थीं।