Apple truck overturned in Nauni, all aboard the truck safe

नौणी में पलटा सेब का ट्रक , ट्रक में सवार सभी सुरक्षित

नौणी पंचायत के समीप आज सुबह, एक ट्रक सड़क पर पलट गया | ट्रक में तीन, लोग सवार थे। जिन्हें हल्की चोटें आई है।  यह ट्रक रोहड़ू से ,सेब लेकर आ रहा था, लेकिन अचानक मोड़ पर  चालक,  ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया, और सड़क पर पलट गया।  गाँव वासियों ने जानकारी देते हुए बताया  कि, इस मोड़ पर ,अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसका मुख्य कारण है कि, गिरिपुल से सोलन आते समय , पहले सड़क बेहद सीधी है, जिसके चलते वाहन चालक बेहद रफ्तार से आते है और, आगे आ कर बेहद तीखा मोड़ है।  जहाँ आ कर चालक,  वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते और, इस तरह की घटनाएं हो जाती है।  उन्होंने कहा कि, अगर मोड़ पर छोटी पुलिया डाल दें तो, इस तरह की घटनाओं को टाला जा सकता है।       

ट्रक में सवार व्यक्ति ने बताया कि, वह रोहड़ू से सेब लेकर दिल्ली जा रहे थे।  लेकिन नौणी के समीप ,अचानक मोड़ पर ट्रक झोल खा गया ,और  चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया।  ट्रक  सड़क पर पलट गया।  उन्होंने कहा कि, जब यह ट्रक पलटा तो ट्रक में तीन लोग सवार थे।  जिन्हें हल्की चोटें आई है।  व्यक्ति ने बताया कि,  गाड़ी और सेब का नुकसान कितना हुआ है, इस बात की जानकारी ,तभी लग पाएगी , जब  गाड़ी को सीधा कर दिया जाएगा।