
Diwali Special Mehndi Designs 2022: आज दिवाली है। इस वर्ष दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली के पर्व भारत समेत कई देशों में उत्साह से मनाया जाता है। दीपावली प्रकाश का पर्व है। घरों को दीपक और इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स से जगमगाया जाता है। माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा की जाती है और प्रसाद बांटा जाता है। दिवाली के मौके पर लोग अच्छी अच्छी पोशाक पहन कर तैयार होते हैं और त्योहार मनाते हैं। किसी भी भारतीय पर्व को मनाने के लिए घर की साज सज्जा से लेकर लोग खुद को संवारते और निखारते हैं। खासकर महिलाएं इस मौके पर भारतीय पारंपरिक कपड़े, मेकअप, आकर्षक आभूषण और एक्सेसरीज कैरी करती हैं। त्योहारों के मौके पर महिलाएं हथेली पर मेहंदी भी रचाती हैं। हालांकि दिवाली में बहुत अधिक काम होता है। ऐसे में अगर आपको मेहंदी लगाकर अपने पारंपरिक लुक को पूरा करना है और समय कम है तो आसान और जल्दी बनने वाली आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां दी जा रही हैं। इन मेहंदी डिजाइन को दिवाली के मौके पर हाथों पर झटपट लगा सकते हैं।

इस तरह की मेहंदी डिजाइन दिवाली में आपके एथनिक आउटफिट लुक को पूरा कर देगी। अगर आप साड़ी, लहंगा या अन्य कोई पारंपरिक पोशाक पहन रही हैं तो ये मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

हाथ भर भरकर मेहंदी लगानी हो तो तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन हथेली पर सजाएं। ब्लाॅक वाली इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में अधिक वक्त भी नहीं लगेगा।

दिवाली में हाथों में मेहंदी लगाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को अपना सकती हैं। यह देखने में जितनी आकर्षक लग रही है, बनाने में भी उतनी ही आसान है और जल्दी से लगाई जा सकती है।

महिलाएं दिवाली में हथेली पर भरी भरी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन को अपना सकती हैं। बेल और फूलों से सजी शेड वाली मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बहुत ही सुंदर दिखेगी।
