बॉलीवुड के ग्लैमरस कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मलाइका ने अर्जुन की एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर कुछ हैरान हैं। मलाइका ने अर्जुन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बिना कपड़ों के सोफे पर नजर आ रहे हैं।

मलाइका ने अर्जुन की ये तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ मलाइका मे एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा है और कहा है- मेरा अपना लेज़ी बॉय। इतना ही नहीं मलाइका का ये पोस्ट अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने कैप्शन कुछ लिखा नहीं है। इस तस्वीर में अर्जुन सोफे पर बैठकर अंगड़ाई लेते दिख रहे हैं। उनके शरीर पर कुशन के अलावा कोई कपड़ा नजर नहीं आ रहा।

उम्र के फासलों की वजह से कई बार आलोचनाओं के भी शिकार
बता दें कि मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से साल 2017 में अलग हुईं और इसके बाद से वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार खुलकर किया करते हैं। दोनों के बीच उम्र के फासलों की वजह से कई बार वे आलोचनाओं के भी शिकार हुआ करते हैं, हालांकि इन चीजों से इन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
लोगों ने कहा- और फिर ये हमें ट्रोलर कहते हैं
काफी लोगों को ये पोस्ट पसंद नहीं आया है। पपाराजी विरल भयानी ने मलाइका के इस पोस्ट को शेयर किया, जिसपर लोग काफी फायर दिख रहे हैं। एक ने कहा- गालियां खाने का शौक है इन्हें और फिर ये हमें ट्रोलर कहते हैं। एक ने कहा- कुशन: मेरा गलत इस्तेमाल किया जा रहा माय लॉर्ड। लोगों ने इस पोस्ट पर और भी काफी अनाप-शनाप लिखे हैं।

साल 2019 में किया खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार
मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने खुल्लम खुल्ला प्यार जताया था और फोटो शेयर कर लिखा था- हमेशा मेरी ही रहना। साल 2019 में दोनों ने पब्लिकली इस बात को स्वीकार किया था कि वे एक-दूसरे के प्यार में हैं।

पब्लिक के निशाने पर होता है इनका प्यार
बताते चलें कि दोनों के बीच करीब 12 साल का ऐज गैप है और इसी वजह से अक्सर पब्लिक के निशाने पर भी होते हैं ये। इस दौरान अब तक कई बार दोनों की शादी को लेकर चर्चा भी खूब सुनने को मिली है। बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी रचाई थी। अरबाज से मलाइका को एक बेटा अरहान भी है। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया।