अर्की  उप चुनाव साधारण नहीं बल्कि राजा वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करने का है चुनाव : प्रभारी संजय दत्त 

विधानसभा क्षेत्र अर्की में ,उपचुनाव का बिगुल बजते ही ,कांग्रेस व भाजपा द्वारा जनसभाओं, और बैठकों का दौर, शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां सीट, पर परचम लहराने की ओर , रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी के चलते, आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में, ब्लॉक कांग्रेस अर्की द्वारा, एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, रूप सिंह ठाकुर ने की। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सचिव व हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ,बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए, जबकि कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर , कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहित, अर्की के कांग्रेसी नेता, संजय अवस्थी विशेष रूप से , शामिल हुए। अर्की पहुंचने पर मुख्य अतिथि, संजय दत्त का  कांग्रेस नेताओं  ने ,पुष्प गुच्छ व फूलमाला देकर ,भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

प्रभारी संजय दत्त   ने इस मौके पर कहा   कि, लोगों की निगाह, कांग्रेस की तरफ है, क्योकि वह विपक्ष में बैठी है और इस कारण कांग्रेस की, ज्यादा जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को, तार तार करने में लगी है। जैसे कि जासूसी कांड के, खुलासे से साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि, इस बार  एक बार फिर अर्की में ,कांग्रेस का ही विधायक होगा। जिसके लिए हम सबको, एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि,  इस बार अर्की में होने वाले चुनाव, साधारण चुनाव नहीं है बल्कि , स्वर्गीय , राजा वीरभद्र सिंह के  सपनो को ,साकार करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि  कुछ नेता ,अपने काम से अपने योगदान से ,अमर होते है   उन विरले नेताओं में से  ,  राजा  वीर भद्र सिंह  थे।

उन्होंने कहाकि, भाजपा केवल कांग्रेस के बारे ,में दुष्प्रचार कर रही है और सरकारी तंत्र का, दुरुपयोग उनके द्वारा किया जा रहा है  | जिसका ,भारत की जनता जवाब देने वाली है |  उन्होंने सभी ,को संदेश दिया कि  कि ,यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है इस लिए सभी को एक जुट होना पड़ेगा।