मशहूर एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। उनकी आज ही अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लाल सिंह चड्ढा में भी वह नजर आए थे।

जाने माने एक्टर अरुण बाली का 7 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांसे ली। कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट करवाया गया था। आज ही उनकी आखिरी फिल्म ‘गुडबाय’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और आज ही वह इस दुनिया से गुडबाय कह गए। वह कुछ दिनों पहले ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी नजर आए थे। आइए बताते हैं अरुण बाली की प्रोफाइल, उनके टीवी सीरियल्स, फिल्में और वो यादें जिन्हें हमेशा हमेशा के लिए दर्शक याद रखेंगे।
फिल्म रिलीज पर गुडबाय
कहते हैं न जिस चीज से आपको बेइंतहा मोहब्बत हो और उसी में आप अंतिम सांस तक जी पाए तो उससे बेहतर कुछ नहीं होता। बिल्कुल ऐसा ही अरुण बाली (Arun Bali) के साथ भी हुआ। उन्होंने आखिरी दिनों तक एक्टिंग की और बड़ी फिल्मों में नजर आए। उनके योगदान को सिनेमा में हमेशा हमेशा के लिए याद रखा जाएगा
48 साल की उम्र में डेब्यू
दिग्गज अभिनेता का जन्म 23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। उन्होंने करीब 48 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया। अक्षय कुमार की ‘सौगंध’ फिल्म में पहली बार वह नजर आए। वहीं इससे सालभर पहले वह ‘दूसरा केवल’ सीरियल में काम कर चुके थे। इस शो में वह शाहरुख खान के चाचा का रोल करते नजर आए थे।
अरुण बाली की फैमिली (Arun Bali Family)
अरुण बाली की वाइफ का नाम प्रकाश बाली हैं। उनका बेटा अंकुश बाली हैं। उनकी तीन बेटियां भी हैं जिनके नाम इतिश्री बाली, प्रगति बाली और स्तुति बाली सचदेव।