चुनावों के समय प्रियंका गांधी ने जनता से किए झूठे वायदे, कांग्रेस न रोजगार देगी और न ही ओपीएस : निर्मल शर्मा, अध्यक्ष आम आदमी पार्टी महिला विंग

चुनावों के समय प्रियंका गांधी ने जनता से किए झूठे वायदे, कांग्रेस न रोजगार देगी और न ही ओपीएस : निर्मल शर्मा, अध्यक्ष आम आदमी पार्टी महिला विंग

14 अक्टूबर 2022

आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष निर्मल शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस जनता से ऐसे वायदे कर रही है जो कभी पूरे होने वाले नहीं है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चुनावों के समय जनता से झूठे वायदे किए हैं।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां तक अभी तक कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं की गई है। दोनों राज्यों में लाखों युवा बेरोजगार हैं, वहां कोई रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह कांग्रेस शासित दोनों राज्यों में महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह नहीं दिए जा रहे हैं और हिमाचल में चुनावों के समय आकर गारंटी दे रहे हैं।

कांग्रेस पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 1500 रुपए महीने दे जब उनके चुनावों वायदों पर भरोसा किया जा सकता है। प्रियंका गांधी ओपीएस के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से मिलकर चुनावी फायदा लेना चाह रहीं हैं लेकिन कर्मचारी जानते हैं ओपीएस कभी कांग्रेस पार्टी नहीं दे सकती।

निर्मल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस देने की गारंटी आम आदमी पार्टी ने दी है। आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर सबसे पहले ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश की जनता ने एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का राज देख लिया है। दोनों दलों ने प्रदेश को लूटा है। जिससे अब प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने है। आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर जनता को भरोसा है। जिससे प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता एक मौका आम आदमी पार्टी को देने के लिए तैयार है।