Athiya Shetty-KL Rahul: पति केएल राहुल संग डिनर डेट पर पहुंची अथिया शेट्टी, शादी के बाद पहली बार साथ दिखा कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के साथ शादी कर ली। तमाम रस्मों और रिवाजों के बाद ये दोनों एक हो गए। अब ये कपल शादी के बाद डिनर डेट पर गए। वहां इन्हें साथ में देखा गया। हाथों में मेहंदी और उंगली में अंगूठी भी दिखाई दी।

athiya shetty
अथिया शेट्टी और केएल राहुल।
तमाम अफवाहों और खबरों के बाद सुनील शेट्टी ने अपनी बिटिया की शादी कर दी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल संग 23 जनवरी को खंडाला स्थित फार्महाउस में सात फेरे ले लिए। पूरी रीति-रिवाज के साथ इनका ब्याह हुआ। प्री-वेडिंग रिचुअल्स भी हुए, जिसकी तस्वीरें अब धीरे-धीरे करके सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, शादी के बाद कपल भी पहली बार साथ में स्पॉट किए गए हैं, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (Kl Rahul) ने ट्रेडिशनल शादी की थी। अब वह उसके एक हफ्ते बाद साथ में स्पॉट हुए। उन्हें शहर में ही एक डिनर डेट के बाद पपाराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथों में लगी महेंदी भी दिखाई दी, जिसका रंग अब फीका पड़ चुका है। इतना ही नहीं, उनकी उंगली में शादी की अंगूठी भी देखने को मिली जो कि काफी शाइन कर रही थी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों ने ही कैजुएल गेटअप कैरी किया था। अथिया ने जहां फ्लोरल शर्ट और डेनिम पहना था। वहीं क्रिकेटर भी जीन्स और शर्ट में नजर आए थे।

जल्द होगी अथिया शेट्टी की रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि एक्ट्रेस की शादी 23 जनवरी को हुई थी। इसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने फार्महाउस को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया था। चारों तरफ फूलों की महकती क्यारी ही नजर आ रही थी। अब कपल एक रिसेप्शन पार्टी देगा, जिसमें बॉलीवुड के सितारे समेत अन्य लोग नजर आएंगे। उन्हें न्यौता दिया जाएगा।

अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी तीन साल पहले शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात 2019 में हुई थी। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ये मिले थे। फिर क्या था, पहली नजर में जादू चल गया और इन्हें प्यार हो गया। पहले बात और फिर मुलाकातें होने लगी। ऐसे करके दोस्ती और फिर ये प्यार में बदल गई। अब इन्होंने फाइनली शादी भी कर ली।