auto rickshaw fare rates fixed

आॅटो रिक्शा की किराया दरें निर्धारित

जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी ने सोलन शहर में रूट के अनुसार आॅटो रिक्शा के किराए का निर्धारण कर दिया है। यह निर्धारण पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना में किया गया है। इस सम्बन्ध में आॅटो रिक्शा आॅप्रेटर्ज यूनियन की सहमति से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन द्वारा प्रस्ताव दिया गया था। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से चम्बाघाट तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 35 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से कोटला नाला तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से दोहरी दीवार पुलिस गुमटी तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 40 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से सपरून चैक अथवा दोहरी दीवार पुलिस गुमटी तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। कोटला नाला से पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है।
आदेशों के अनुसार पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 65 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 65 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से शामती स्थित काली माता मंदिर तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 25 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 70 रुपए निर्धारित किया गया है।
आदेशों के अनुसार दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से शामती स्थित काली माता मंदिर तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 25 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 70 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से शामती स्थित काली माता मंदिर तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना उपायुक्त कार्यालय चैक से न्यू बस अड्डा सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार पुलिस गुमटी से न्यू बस अड्डा सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है। चम्बाघाट से न्यू बस अड्डा सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 20 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 60 रुपए निर्धारित किया गया है।
इन आदेशांे के अनुसार दोहरी दीवार से रबौण तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 30 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी से आंजी तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 35 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार से आंजी स्थित सागर रतन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 45 रुपए निर्धारित किया गया है। पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 10 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 25 रुपए निर्धारित किया गया है। दोहरी दीवार से फेज-1 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी तथा फेज-2 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी तक पूरे आॅटो का किराया 45 रुपए निर्धारित किया गया है। चम्बाघाट से सब्जी मण्डी तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। न्यू बस अड्डे से सब्जी मण्डी तक आॅटो रिक्शा का किराया प्रति यात्री 15 रुपए तथा पूरे आॅटो रिक्शा का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सभी स्थानों के माध्यम वापसी का किराया भी समान होगा। आॅटो रिक्शा को सबलेटिंग आधार पर नहीं चलाया जाएगा। किन्हीं भी 02 स्टेशनों के मध्य न्यूनतम किराया 10 रुपए होगा। आॅटो रिक्शा में परिवहन विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के अनुरूप ही अधिकतम सवारियां बिठाईं जा सकती हैं। आॅटो रिक्शा के चलने के प्रारम्भ बिन्दु से अन्तिम बिन्दु तक का किराया उपरोक्त आदेशों के अनुरूप रहेगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई सवारी सपरून से पुराना बस अड्डा जाते हुए जिला न्यायालय के पास आॅटो रिक्शा में बैठती है और आनंद सिनेमा के पास उतरती है तो 10 रुपए किराया देय होगा।
यह दरें न्यूनतम 02 वर्षों के लिए मान्य हांेगी।
प्रत्येक आॅटो रिक्शा में किराया चार्ट लगाना अनिवार्य होगा।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है।