BAGHAT URBAN CO-OPRATIVE BANK SOLAN

पचास वर्ष का हुआ बघाट  बैंक : पवन गुप्ता 

SOLAN BAGHAT URBAN CO-OPRATIV BANK  ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया | प्रेस वार्ता की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता ने की | उन्होंने बताया कि आज बघाट बैंक ने अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए है | उन्होंने बताया कि बघाट  बैंक सोलन के सबसे पुराने बैंकों में से एक है | इस मौके पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल कर पहले केक काटा और फिर बैंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई | उन्होंने बताया कि आज प्रदेश  के 5  जिलों में उनके बैंक की 11 शाखाएं  अपनी सेवाएं दे रही है जिस पर उन्हें गर्व है | 

बघाट  बैंक के  चेयरमैन पवन गुप्ता ने  ने बताया कि पचास वर्ष पूर्व कुछ लोगों ने 51 हज़ार की राशि के साथ यह बैंक खोला था जिसमे आज  760 करोड़ रूपये की राशि जमा है और 371 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है | उन्होंने बताया कि बघाट  कॉपरेटिव बैंक के 10380 शेयर होल्डर हैं |  बघाट   बैंक में 131 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे है | उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देना है जिसमे वह लगातार कामयाब हो रहे हैं | यही वजह है कि उनके एक लाख से भी ज़्यादा उनके ग्राहक है | उन्होंने बताया कि बघाट  बैंक के पचास वर्ष पूर्ण होने पर महिला सशक्ति करण को लेकर एक योजना आरम्भ की गई है जिसमे महिलाओं को उनकी एफडी पर बाज़ार से दो प्रतिशत ज़्यादा ब्याज दिया जाएगा |