प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गठित राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य बने प्रो. चंदेल

सोलन (ब्यूरो): डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रोफैसर राजेश्वर सिंह चंदेल को भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की आईएनएम डिवीजन द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह समिति देश में प्राकृतिक खेती को सुचारू रूप से बढ़ावा देने में सलाह और मार्गदर्शन देगी। इस समिति का कार्यकाल 2 साल का होगा।