Bharti Singh Son: भारती सिंह ने बेटे गोला के लिए रखी अन्नप्राशन पूजा, पहनाए उल्टे मोजे तो पति ने उड़ाई खिल्ली

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस समय अमृतसर में हैं। उन्होंने बेटे लक्ष्य की अन्नप्राशन सेरिमनी रखी, जिसका बेहद प्यारा वीडियो भारती ने शेयर किया है। भारती गोला को गलती से गलत रंग के मोजे पहना देते हैं।

bharti singh
भारती सिंह और हर्ष के गोला का अन्नाप्राशन

भारती सिंह ने अप्रैल 2022 में बेटे गोला यानी लक्ष्य को जन्म दिया था। लक्ष्य अब सात महीने के हो चुके हैं। भारती और हर्ष ने इस मौके पर बेटे के लिए अन्नप्राशन सेरिमनी और पूजा रखी। भारती ने बेटे को खूब लाड़-प्यार से तैयार किया और एकदम राजा बाबू बना दिया। पर इस दौरान वह एक गलती कर बैठीं, जिस पर हर्ष लिबांचिया का ध्यान गया।
Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa ने अमृतसर वाले घर पर अन्नप्राशन पूजा रखी, जिसमें परिवार के लोग भी शामिल हुए। भारती ने अपने वीडियो ब्लॉग में अन्नप्राशन की रस्म दिखाई है। भारती बता रही हैं कि चूंकि अभी वह अमृतसर में हैं तो इसलिए सोचाा कि अन्नप्राशन का यही परफेक्ट टाइम है। भारती ने बताया कि वह लक्ष्य के लिए पूजा करेंगे और फिर उसे अनाज खिलाएंगे।

अमृतसर में हुई गोला की अन्नप्राशन पूजा
वीडियो में नजर आ रहा है कि भारती और हर्ष ने पहले लक्ष्य की अन्नप्राशन की पूजा करवाई और फिर घर के सभी लोगों ने उसे अपने हाथ से खाना खिलाया। इसी दौरान हर्ष का ध्यान लक्ष्य के मोजों पर चला गया। भारती को भी तुरंत अहसास हुआ कि उन्होंने बेटे को गलत रंग के मोजे पहना दिए हैं। इस बात पर हर्ष, भारती की खिल्ली उड़ाते हैं। बाद में भारती और हर्ष ने पूरी फैमिली के साथ खूब डांस और धमाल किया।

देखिए भारती सिंह और हर्ष के बेटे गोला का अन्नप्राशन:


भारती और हर्ष पर एनसीबी का शिकंजा
भारती सिंह ने इस साल दिवाली और करवा चौथ भी अमृतसर में मनाई थी। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 2017 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद वो बेटे लक्ष्य के पैरेंट्स बने। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस समय ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ड्रग्स केस में एनसीबी ने हाल ही भारती और हर्ष के खिलाफ 200 पन्नों की चार्जशीट फाइल की। ड्रग्स केस में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 2020 में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं।