BHEL Recruitment 2022: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री धारकों की भर्ती, 78,000 तक होगी सैलरी, देखें डिटेल

BHEL Vacancy 2022: प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 43,550 रुपये से लेकर 78,000 रुपये दिए जाएंगे।

BHEL Recruitment 2022
Sarkari Naukri: भर्ती के लिए डिग्री और डिप्लोमा धारकों को मौका दिया जाएगा।

Engineering Jobs: इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री और डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर (Project Engineer) और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर (Project Supervisor) पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती (BHEL Recruitment 2022) के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 15 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है।

BHEL Vacancy 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 56

प्रोजेक्ट इंजीनियर

(मैकेनिकल)- 2 पद
(इलेक्ट्रिकल)- 7 पद
(इलेक्ट्रॉनिक्स)- 5 पद

प्रोजेक्ट सुपरवाइजर
(मैकेनिकल)- 4 पद
(इलेक्ट्रिकल)- 7 पद
(इलेक्ट्रॉनिक्स)- 5 पद

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 25 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 15 नवंबर 2022

उम्र सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

शैक्षिक योग्यता

प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती (BHEL Project Engineering Recruitment 2022) के लिए उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं प्रोजेक्ट सुपरवाइजर पदों पर आवेदन (BHEL Project supervisor Recruitment 2022) करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

सैलरी
प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट सुपरवाइजर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 43,550 रुपये से लेकर 78,000 रुपये दिए जाएंगे।