भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा, आम्रपाली और रानी का नाम तो हर कोई जानता है, लेकिन कुछ नई हसीनाओं ने अपनी एंट्री से भोजपुरी की दुनिया में कहर मचा रखा है।

मोनालिसा, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रसेस, भोजपुरी इंडस्ट्री में आज इस मुकाम पर हैं कि इन्हें किसी पहचान या खास परिचय की जरुरत नहीं है। इन एक्ट्रसेस की फिल्में और गानें सुपरहिट होते हैं। एक समय में यूपी- बिहार में हवा चली कि इन एक्ट्रसेस के बाद कोई भोजपुरी की कमान नहीं संभाल पाएगा। लेकिन समय के साथ एक बड़ा बदलाव दिखा और भोजपुरी सिनेमा में गानों के माध्यम से एंट्री हुई नई बालाओं की। आज नीलम, नम्रता और श्वेता जैसी नई एक्टसेस हर दूसरे गाने में नजर आती हैं। पवन सिंह और खेसारी भी इनके साथ स्क्रीन करते हैं। आइये आपको मिलवाते हैं भोजपुरी की इन 6 नई और धमाकेदार हसीनाओं से।
नीलम गिरी
‘गोदनवा’, ‘बदरवा’ और ‘राजा जी खून कईदS’ जैसे हिट गानों से चर्चा में आईं एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भोजपुरी की दुनिया में कदम रखने के साथ ही पॉप्युलैरिटी बटोर ली है। गानों में आने वाली नीलम अब एक के बाद एक फिल्में भी साइन कर रही हैं। हाल ही में नीलम गिरी की भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने बाल्टी- भर प्यार दिया।

