
1 of 4
भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित इन दिनों अपने अलग अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। न तो अभिनेत्री की कोई फिल्म आने वाली है और न ही उन्होंने कोई ऐसा बयान या पोस्ट साझा किया। असल में वह अपने ग्लैमरस अवतार को छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं, जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। प्रियंका पंडित का ये अंदाज देख फैंस को पसंद आ रहा है और वे उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

2 of 4
प्रियंका पंडित भोजपुरी की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वहीं, अब वह अपने इस ग्लैमरस अवतार को छोड़कर कृष्ण रंग में रंगी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर कृष्ण की आराधना करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। अभिनेत्री को देखकर इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। गले में झोला, माथे पर तिलक और सादे कपड़ों में अभिनेत्री का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है।

3 of 4
प्रियंका पंडित अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के सामने भावुक होती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कभी भगवान के सामने खड़े होकर कुछ न कहते हुए सिर्फ रोने का मन करे तो समझो भगवान सुन रहे हैं।’ ऐसा नहीं है कि अभिनेत्री ने मनोरंजन जगत की इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह खुद को पार्ट टाइम कलाकार बताती हैं।

4 of 4
अभिनेत्री की इंस्टाग्राम की बायो में उन्होंने लिखा है, ‘फुल टाइम श्रद्धालु और पार्ट टाइम कलाकार।’ प्रियंका के इस नए अवतार को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। पर्दे पर उन्हें देखकर किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी कृष्ण भक्त हो सकती हैं। वहीं, अभिनेत्री ने भी ये साफ कर दिया है कि भगवान की भक्ति में लीन रहना उनका पहला कर्तव्य है।