Bhopal Criminal Badshah Thakur: भोपाल के हबीबगंज इलाके स्थित महिंद्रा फाइनेंस के दफ्तर में घुसकर चाकू लहरा रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही बदमाश की हेकड़ी निकली गई है। इसके बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची है। इसके बाद आरोपी की पूरी बादशाहत निकल गई है। पुलिस के सामने उसकी हालत पतली हो गई है। पुलिस के सामने उसने उठक बैठक लगाई है। साथ ही हाथ जोड़कर माफी मांगी है। इसके साथ ही वह फूट-फूटकर रो रहा था। आरोपी बादशाह ठाकुर माफी मांग रहा था। साथ ही कह रहा था कि गलती हो गई है। पहली बार मैंने ऐसा किया था।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे वह शोरूम के अंदर घुसकर गदर मचा रहा था। लोग जब चाकू निकालने का विरोध कर रहे थे तो उन्हें चमका रहा था। इसके साथ ही ग्रिल को बंद कर दिया था, जिससे अंदर के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोग काफी भयभीत थे। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही बदमाश की सिटी पिट्टी गुम हो गई है। कुछ देर पहले तक दहाड़ने वाले बदमाश की हालत पतली हो गई थी। वह भोपाल पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा था। बदमाश का गिड़गिड़ाते हुए वीडियो सामने आया है।