भोरंज कांग्रेस ने शुरू किया हर घर लक्ष्मी व दस गारंटी का शुभारंभ

भोरंज कांग्रेस ने शुरू किया हर घर लक्ष्मी व दस गारंटी का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर घर लक्ष्मी योजना के फार्म भरेगी और सरकार बनने पर सभी पंजीकृत की गई महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भोरंज में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और विजय सुनिश्चित करेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की खैरख्वाह रही है और इस बार भी दस गारंटियों को लेकर जनता में उतरेगी। सरकार बनने के बाद इन दस बातों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। सुरेश कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है और एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतर चुकी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पार्टी सही समय पर सही उम्मीदवारों का चयन करेगी। कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव से पहले कई नेता अपनी सुविधा के लिए पार्टियां बदलते रहते हैं। ऐसे में कुछ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं और कुछ नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए हैं। लेकिन इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं,और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल इस समय बहुत ऊंचा है। और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी विजय हासिल करेगी।

सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज में पिछले पांच वर्षों में कोई कार्य नहीं हुए हैं मात्र भाई भतीजावाद को ही बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजीव राणा ने कहा कि हर घर लक्ष्मी योजना के फार्म गांव गांव में भरे जाएंगे और महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए हर माह खाते में डाले जाएंगे,जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कांग्रेस पार्टी इसके लिए वचनबद्ध है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवा रोजगार गारंटी के फार्म भरने के कार्य में जुटी है, और चुनावों के लिए युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश का युवा वर्ग पूरी तरह से निराश है। क्योंकि पुलिस पेपर लीक और अन्य घोटाले करके भाजपा ने युवाओं के साथ धोखा किया है।