ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या कहा?

Risabh Pant Car Accident News: मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत का दिल्ली से रुड़की स्थित अपने घर जाने के दौरान सड़क हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास कार एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उनकी स्थिति के बारे में जानकारी दी है।

Rishabh Pant Accident2
देहरादून: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह रुड़की के भीषण कार हादसे में घायल हो गए। तेज गति से दिल्ली की ओर से आती कार पलट गई। ऋषभ पंत इस कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के कारण कार में आग लग गई। कार जलकर खाक हो गई। ऋषभ पंत किसी प्रकार कार से बाहर निकले। इसके बाद उन्हें सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार हुआ। उसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर किया गया। ऋषभ के एक्सिडेंट के बाद की स्थिति पर डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है। पीठ में भी गंभीर चोट है।

ऋषभ पंत के दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे हालात का जायजा लिया। ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुनील नागर ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऋषभ को रुड़की के देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मामले में अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, डॉक्टरों ने साफ कहा है कि ऋषभ पंत की स्थिति चिंताजनक नहीं है। उनकी स्थिति में सुधार है। वे होश में हैं। बातचीत कर रहे हैं।

ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार पलट गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह दिल्ली से रुड़की की तरफ आ रहे थे। नारसन कस्बे के पास कार पहुंची तो अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया है।