Bigg Boss 16 Contestant: सलमान के शो में आ रहे हैं रैपर MC stan, जिन्‍हें देख बिग बॉस ने भी कहा- यो ब्रो!

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 के पहले 5 कंटेस्टेंट का नाम सामने आया था। अब 6वें घरवाले पर से भी पर्दा उठा दिया गया है।

Bigg Boss 16 Contestant
बिग बॉस 16 का नया कंटेस्टेंट।

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान के मेजबानी वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ सुर्खियों में छाया हुआ है। इससे जुड़ी आए दिन नई-नई अपडेट आ रही है। रोज इसके कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा भी उठाया जा रहा है। पहले गौतम विज, चांदनी शर्मा, निमृत अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान का नाम सामने आया था। इसके बाद अब्दू रोजिक से सलमान खान ने पीसी में मिलवाया था। अब इस शो के छठवें कंटेस्टेंट का प्रोमो रिलीज किया गया है।

Bigg Boss 16 का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। देखकर ये साफ है कि कोई रैपर है, जिसकी एंट्री होने जा रही है। वीडियो में वह हाथों में ढेर साली अंगूठी पहने हुआ है और ढेर सारी चेन। वह वीडियो में वह बिग बॉस से ब्रो-ब्रो करके बात करते हैं। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि ब्रो शायद तुम भूल गए हो मैं बिग बॉस हूं।

बॉस तो ‘बिग बॉस’ ही रहेंगे
फिर रैपर कहते हैं- इस बार तो तुम भी खेल रहे हो ना भाई तो तुम तो ब्रो ही हुए ना। इस पर बिग बॉस कहते हैं- ओके ब्रो लेकिन बॉस तो फिर भी मैं ही रहूंगा। यूजर्स ने इस प्रोमो के देखते ही चुटकियों में पहचान लिया कि ये आखिर कौन हैं। उन्होंने इनका नाम हैशटैग के साथ लिखना शुरू कर दिया।

‘बिग बॉस 16’ के नए कंटेस्टेंट से मिलिए
बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि MC Stan हैं। इनका असली नाम अलताफ शेख है। यह इंडियन हिप-हॉप रैपर हैं। रहने वाले ये पुणे के हैं। 30 अगस्त 1999 को इनका जन्म हुआ है। उम्र 23 साल है। इन्होंने कई गाने दिए हैं। इसमें इनका ‘Wata’ सॉन्ग काफी फेमस हुआ था। इनका खुद का यूट्यूब चैनल है, जिस पर 200k से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इनका स्टाइल Tupac से इन्फ्लुएंस्ड है। इन्हें इंडियन Tupac भी कहा जाता है। इनकी एक गल्फ्रेंड है जिसका नाम निया है।