बिग बॉस 16 में एक बार फिर प्रियंका और शिव ठाकरे की भयंकर लड़ाई हुई। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला का नाम घसीटा गया। शिव ने प्रियंका पर सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी करने का आरोप लगाया। वहीं प्रियंका ने शिव पर पलटवार किया है। आइए दिखाते हैं कैसे ये लड़ाई शुरु हुआ।

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) एक बार फिर आमने सामने हैं। दोनों की पिछले दो दिनों से भयंकर वाली लड़ाई जारी है। जब नॉमिनेशन टास्क हुआ तो एक बार फिर दोनों की खतरनाक बहस हुई। नॉमिनेशन टास्क में प्रियंका को मंडली की ओर से नॉमिनेट किया गया और इस बात पर वह पिनक गईं। फिर क्या शिव और प्रियंका की लड़ाई शुरू हो गई। मगर शिव ने जिस तरह सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया ये फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने शिव को आड़े हाथ लिया।
क्या प्रियंका कर रही हैं सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी
इस लड़ाई में प्रियंका चाहर चौधरी (Bigg Boss 16) ने कहा कि पूरा घर उनके खिलाफ है। उन्हें टारगेट करने की कोशिश कर रहा है। इस बात पर शिव ठाकरे उनके ऊपर चिल्लाते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला का डयलॉग मत चिपकाओ। इसके बाद प्रियंका ने साफ किया कि उन्हें नॉमिनेट होने से डर नहीं लगता है। फिर खुश हैं। उन्हें आदत है अकेले लड़ने की। जबकि टीना दत्ता भी प्रियंका का साथ देती नजर आईं।
केरेक्टर पर उठे थे सवाल
शो में एक दिन पहले ही प्रियंका और शिव की भयंकर लड़ाई हुई थी। टिकट टू फिनाले टास्क में दोनों भिड़ गए थे। इस दौरान प्रियंका और शिव की लड़ाई हुई थी। शिव के केरेक्टर पर प्रियंका ने सवाल उठाए थे। इस दौरान शिव गुस्से से फट पड़े थे।