‘बिग बॉस 16’ में जहां नॉमिनेशन को लेकर घरवालों के बीच तगड़ा झगड़ा हो गया, वहीं टिकट टू फिनाले वीक हासिल करने के चक्कर में प्रियंका ने कुछ ऐसा कह दिया कि शिव आगबबूला हो गए। घर में जंग छिड़ गई। प्रियंका ने शिव पर लड़कियों के बारे में बोलने का आरोप लगाया, जिससे बात बिगड़ गई।

इसी चक्कर में Bigg Boss ने Nimrit Kaur Ahluwalia को कैप्टेंसी और टिकट टू फिनाले वीक से निकालने के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। टास्क के मुताबिक, घरवालों को 10 रिंग्स निकालने होंगे। इसके बाद सभी घरवाले बारी-बारी से अपनी वजहें बताते हैं। प्रियंका, निमृत को कैप्टेंसी से निकालने के लिए कहती हैं कि लाइट्स बंद होने से पहले लोग सोते हुए पाए गए हैं। इस बात पर जब Shiv Thakare, प्रियंका को काउंटर करते हैं तो वह कहती हैं- टिकट टू फिनाले वीक इतना आसान किसी के लिए नहीं है। आप सब दोस्ती निभाते रहिए। हम तो गेम खेलेंगे।
प्रियंका के आरोपों पर भड़के शिव
शिव, Priyanka Chahar Choudhary के इस बर्ताव पर भड़क जाते हैं। दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो जाती है। शिव, प्रियंका से कहते हैं, ’10 मिनट में रिलेशन चेंज करते हो। ऐसे दोस्त हो तुम लोग। तुम सिर्फ चमचे रखते हो, चमचे।’ प्रियंका फिर शिव पर लड़कियों के बारे में अनाप-शनाप बोलने का आरोप लगाती हैं। प्रियंका कहती हैं कि वह शिव की तरह नहीं हैं जो लड़कियों के लिए बोलता है। तूने लड़कियों के लिए क्या-क्या बोला था, वो बंदा (शालीन भनोट) बैठा है, वो बताएगा।’ शिव आपे से बाहर हो जाते हैं और शालीन से कहते हैं कि वह बताएं कि आखिर उन्होंने लड़कियों के लिए क्या-क्या बोला है।’
कौन बनेगा का ‘बिग बॉस 16’ विनर?
वहीं शालीन भनोट हैरान रह जाते हैं कि आखिर प्रियंका ने फिर उन्हें क्यों लड़ाई में घसीटा? आखिर शिव ने लड़कियों को लेकर क्या कहा? कहा भी या नहीं? प्रियंका और शिव की यह लड़ाई क्या मोड़ लेगी? यह ‘बिग बॉस 16’ के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। फिलहाल शो में 8 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें से प्रियंका और शिव के बीच ही ट्रॉफी के लिए तगड़ी दावेदारी नजर आ रही है। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले 12 फरवरी को होगा।