Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस के घर में आया हॉस्टल लाइफ का मौसम, बजा सबके दिल का टेलीफोन… रिंग रिंग रारा रिंग

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो बहुत ही मजेदार है। घर के अंदर हॉस्टल लाइफ का मौसम छाने वाला है, जहां प्यार ही प्यार देखने को मिलेगा। अंकित और प्रियंका से लेकर अब्दू और निमृत तक करीब आते दिखाई देंगे। शालीन और टीना भी पीछे नहीं हैं। ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में प्यार का मौसम छाने वाला है। घर के अंदर खुलेगा एक गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल, जहां प्यार का इजहार करते दिखेंगे सारे कंटेस्टेंट्स। जी हां, अब्दू रोजिक भी निमृत कौर अहलूवालिया से अपने दिल का हाल बताते नजर आएंगे। वहीं, शालीन और टीना भी पीछे नहीं रहेंगे। गौतम और सौंदर्य के अलावा प्रियंका और अंकित भी खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। घर का ये नया टास्क बहुत ही मजेदार है, लेकिन इस टास्क के पीछे बिग बॉस का क्या मकसद है, ये देखना दिलचस्प होगा।
Bigg Boss 16 के आज (27 अक्टूबर) के प्रोमो की बात करें तो घर के अंदर हॉस्टल लाइफ का मौसम छाएगा। एक तरफ बनेगा गर्ल्स तो दूसरी तरफ होगा ब्वॉयज हॉस्टल। साजिद खान गर्ल्स हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड बनेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित गुप्ता से लेकर शालीन भनोट तक, सारे लड़के अपने दिल का हाल बताने के लिए बेकरार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अब्दू भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने निमृत से प्यार का इजहार तक कर दिया।
बिग बॉस में छाया प्यार का खुमार

वीडियो में अब्दू रोजिक सिक्योरिटी गार्ड साजिद खान से निमृत को कॉल करने की रिक्वेस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वो निमृत को कॉल करने के बाद उन्हें फ्लाइंग Kiss देते दिखाई देते हैं। साथ ही उन्हें I Love You भी कहते हैं। वहीं, गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियां भी खूब मौज लेती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका भी अपने दिल का हाल बताती दिख रही हैं। वो अर्चना से कहती हैं कि वो उन्हें उस ब्वॉयज हॉस्टल का एक लड़का बहुत पसंद है। वहीं, अंकित भी गार्ड से रिक्वेस्ट करते हुए दिखाई देते हैं कि वो अपने प्यार का इजहार करने आए हैं। शालीन और टीना भी हाथों में हाथ डालकर झूमते दिखाई देते हैं।
घर का नया टास्क, अर्चना होंगी वॉर्डन!

इस वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बिग बॉस के घर का नया टास्क है, जिसमें सभी को अपना जोड़ा बनाना है। वीडियो में प्रियंका-अंकित, टीना-शालीन और सौंदर्या-गौतम का जोड़ा बनता दिख रहा है। शिव भी गोरी नागोरी के साथ दिखाई देते हैं। एमसी स्टैन का हाथ सुम्बुल तौकीर खान ने थाम लिया है। और शायद अब्दू-निमृत भी जोड़ा बना लेते हैं। घर में अर्चना अकेली बैठी दिखाई देती हैं, जिनका साजिद मजाक भी उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीक ये सदस्य हैं नॉमिनेटेड

बता दें कि इस सीजन में दो एविक्शन हो चुके हैं। पहले वीक में सृजिता डे बेघर हुई थीं। दूसरे हफ्ते मान्या सिंह को बाहर जाना पड़ा। इस वीक का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विज, टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा और गोरी नागोरी नॉमिनेटेड हैं।