‘बिग बॉस 16’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट के बाद अब ‘यारों के यार’ शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम की जर्नी दिखाई जाएगी। इसके अलावा घर में फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी एक ‘खतरा’ लेकर आएंगे। क्या फिनाले से पहले घर में होने वाला है एक और एविक्शन?
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की जर्नी दिखाई गई थी, जिसे देखकर दोनों इमोशनल हो गए थे। अब शुक्रवार को शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम की जर्नी को दिखाया जाएगा। शिव को बिग बॉस ‘यारों का यार’ कहेंगे तो एमसी स्टैन के लिए वो खुद ‘शेमड़ी’ बोलेंगे। वहीं, अर्चना को उनके स्टाइल में बताएंगे कि देशभर में उनका नाम चल्ला (चल रहा) है। फिनाले से ठीक पहले घर में फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी आएंगे। वो घरवालों के लिए एक ‘खतरा’ लेकर आ रहे हैं। क्या घर में कोई टास्क होगा या फिर एलिमिनेशन! ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा। आप भी देखिए प्रोमो।
