Bihar: एक ब्वायफ्रेंड के लिए भिड़ गईं पांच लड़कियां, मेले में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बिहार के सोनपुर मेले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पांच लड़कियों के बीच मारपीट हो रही है। बताया जा रहा है कि एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए सभी लड़कियों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

भिड़ गईं पांच लड़कियां

बिहार में एक ब्वायफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं। हुआ ये कि सोमवार को एक लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में घूम रही थी। इसी दौरान चार लड़कियों की नजर इन दोनों पर गई। ब्वायफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देख लड़के की गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ हमला कर दिया।

बता दें कि वायरल वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। यहां तक की वीडियो में किसी प्रकार का ऑडियो भी नहीं है। बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के मामले में पिटाई की गई है। लड़कियां भी मेला घूमने आई थीं और लड़का भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया था।

ऐसा बताया जा रहा है, लड़कियों के बीच एक लड़की लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी, जिसकी मुलाकात मेले में लड़के से अचानक होती है, जिसके साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड भी मौजूद होती है। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और तू-तू मैं-मैं के बाद गाली-गलौज होने लगी। फिर बात मारपीट में तब्दील हो गई। इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवतियों को समझाता रहा युवक…
युवक भी असमंजस में पड़ गया था। आसपास के लोग अचानक से मारपीट कर रही लड़कियों को देखकर हैरान रह गए। हालांकि, लड़कियों के साथ एक युवक भी था। वह लड़कियों को मारपीट से रोकने का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि इनमें पहले बहस हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। थप्पड़ और घूंसे चलने शुरू हो गए। ये तमाशा देख रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है

लड़की गंभीर रूप से घायल…
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई पैर से मार रहा है, तो कोई मुक्के बरसा रही है तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है, पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं। यह सब तब हुआ, जब सोनपुर मेला में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं सोनपुर मेला प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के संबंध में सारण सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया, इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है। इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। सोनपुर प्रशासन का कहना है, यह झगड़ा ब्वायफ्रेंड को लेकर हुआ। सोनपुर प्रशासन वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।