भाजपा ने बदली लोकतंत्र की परिभाषा, हार के डर से की जा रही खरीद फरोख्त की राजनीति

शिमला, 01 अक्तूबर : भाजपा की सरकार पांच सालों में पूरी तरह फेल हुई है, जिसके बाद अब सत्ता खिसकती देखते हुए कांग्रेस के जिताऊ प्रत्याशियों को पार्टी में प्रलोभन देकर शामिल किया जा रहा है। यह बात आज शिमला में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कही। पांच सालों में भाजपा सरकार ने केवल कर्ज लिया है ओर काम कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि वह कर्ज व बेरोजगारी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। कामयाब भी हुई है। कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इसका खुलासा मीडिया में किया है कि किस तरह से एजेंसिज का दुरुपयोग डराने धमकाने के लिए किया जा रहा है।

    कांग्रेस के विधायकों से सम्पर्क किया जा रहा हैं। आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार श्वेत पत्र जारी करें कि कर्ज लेकर पैसा कहां खर्च हुआ। सरकार बेरोजगारी को लेकर भी श्वेत पत्र जारी करें कि कितने लोगों को सरकारी ओर गैर सरकारी क्षेत्र में कितने लोगों को रोजगार दिया गया।

  उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र खोखला साबित हुआ है। सरकार बागवानों, किसानों की मांगे पूरी करने में फेल हुई। महंगाई ओर बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई। अब चुनावों में पीएम मोदी के दौरे करवाए जाएंगे। जनता मोदी से भी परेशान हैं क्यूंकि उन्होंने भी प्रदेश में आने पर कोई सौगात नहीं दी।

   जनता बीजेपी की नीतियों से परेशान हैं। वहीं सोशल मीडिया में विस उपाध्यक्ष की ऑडिओ वायरल हो रही है, जिसमें वह एडमिशन कराने के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया वह ठीक नहीं है। जनता के चुने हुए प्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देती है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।