BJP distributed masks and sanitizers in Chail: Yogendra Vena

चायल में भाजपा ने बांटे मास्क और सेनेटाइजर : योगेंद्र वेना

कोरोना  का कहर शहर वासियों के साथ साथ  गाँव वासियों पर  भी टूटा है | जिसके चलते सभी मानसिक  रूप से परेशान नज़र आ रहे है | लेकिन ऐसे में भाजपा द्वारा  सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जा रहा है | जिसमे भाजपा नेता शहर हो या गाँव घर घर जा कर लोगों का कुशल क्षेम जान रहे है | वह अपने आप को किस तरह सरक्षित ररख सकते है यह जानकारी भी वह उपलब्ध करवा रहे हैं | यह अभियान भाजपा सोलन मंडल के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वेना के माध्यम से चायल और आस पास के क्षेत्रों में चलाया जा रहा है | जिसमे उनके द्वारा कोरोना रोगियों का कुशलक्षेम जाना गया और उनकी समस्याएं भी सुनी गई | 


  कोषाध्यक्ष योगेंद्र वेना ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वर्णिम सात वर्ष का कार्यकाल पूरा किया गया | जिसके उपलक्ष में उनके द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जा रहा है | इस कार्यक्रम के तहत उनके द्वारा जो गाँववासी कोरोना पॉज़िटिव हुए थे उनका कुशल क्षेम जाना गया | इस मौके पर उन्हें मास्क सैनेटाइजर और आइसोलेशन किट भी  उपलब्ध करवाई गई | भाजपा कार्यकर्ता  कोरोना रोगियों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहा है | ताकि वह जल्द स्वास्थ्य हो और वह अपने आप को अकेलाऔर असहाय महसूस न करें |