BJP does not know how to run the government, only Congress can control inflation: Gurkeerat Singh Kotli

भाजपा को नहीं आती सरकार चलानी , केवल कांग्रेस ही कर सकती है महंगाई पर नियंत्रण : गुरकीरत सिंह कोटली

भाजपा को सरकार चलानी नहीं आ रही है। यही वजह है कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और देश के आम नागरिक बेहद त्रस्त और दुखी हैं।  यह आरोप कांग्रेस के स्टार प्रचारक , पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने  अर्की में  लगाए।  उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का शासन था तो प्रदेश और देश में अमन और शान्ति थी  लोग राहत की सांस लेते थे। लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार सत्ता में आई उसने देश वासियों की महंगाई से कमर तोड़ दी।  आम जन का जीना मुहाल कर दिया।  आज देश की जनता कांग्रेस कार्यकाल को याद कर रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की देश की जनता को इस से निजात दिला सकती है।  प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति भारी आक्रोश है और वह सुकून से जीना चाहती है और जिसके चलते  वह कांग्रेस को विजयी बना कर  भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।  

पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि ,  भाजपा ने महंगाई से निजात दिलाने  बड़े बड़े सपने देश की जनता को दिखाए।  महंगाई तो भाजपा से कम नहीं हुई , लेकिन  बेरोज़गारी  बढ़ाने में वह ज़रूर कामयाब हुई है।  लोगों को राहत तो मिली नहीं ,परन्तु  महंगाई की आफत लोगों के कंधों पर और अधिक डाल दी।  इसलिए आज भारत की जनता कांग्रेस कार्यकाल को फिर से याद कर रही है। जनता अब जान चुकी है कि महंगाई पर केवल कांग्रेस ही नियंत्रण रख सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती है।  वह केवल हवाई किले बना सकती है। लेकिन भारत वासियों को राहत किसी भी हालत में प्रदान नहीं कर सकती है।  उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा सत्ता में आई  देश की अमन शान्ति भंग हुई है।  हिमाचल में भी यही हाल देखा जा रहा है।   प्रदेश की जनता बेहद दुखी है और यह भाजपा से निजात चाहती है।  इसलिए  कांग्रेस चारों उपचुनावों में जीत हासिल करने वाली है।