भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, राजीव बिंदल बोले- विस चुनाव का रोड मैप तैयार

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक दीपकमल चक्कर शिमला में हुई।  बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी शामिल हुए।

शिमला में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक।

हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक दीपकमल चक्कर शिमला में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देविंदर सिंह राणा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी शामिल हुए। राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने आगामी आम चुनाव के सफल प्रबंधन के लिए भाजपा ने 18 विभागों का गठन किया है और इसके लिए सभी टीमों ने अपने कार्यालय बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा एक्शन और इलेक्शन मोड में है।

सभी टीमें एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रही हैं और पार्टी के भीतर तालमेल बेहतरीन है। हमने दृष्टि पत्र समिति की बैठक की है और हमें इसके लिए सुझाव मिलने शुरू हो गए हैं। कहा कि हम एक स्वर्णिम दृष्टि पत्र लाएंगे।  भाजपा की एक बड़ी चुनावी टीम है जिसमें सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, पूर्व सैनिक, पूर्व सैन्यकर्मी, व्यवसायी, कृषक, अर्थशास्त्री और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी चुनाव अभियान पर भी चर्चा की गई। चुनाव का रोड मैप तैयार कर लिया गया है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।  भाजपा बूथ से लेकर राज्य स्तर तक काम कर रही है। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।  बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिक्रम ठाकुर, गणेश दत्त, विनोद ठाकुर, राजीव भारद्वाज भी मौजूद थे।
सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा भी पहुंचे
वहीं भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा भी मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, पुरुषोत्तम गुलेरिया, सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, जिलाध्यक्ष रवि मेहता ,डेजी ठाकुर समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद ने उनका जोरदार स्वागत किया। राणा का हिमाचल का यह पहला दौरा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव प्रबंधन का काफी अनुभव है और उनका मार्गदर्शन आगामी आम चुनाव में पार्टी के लिए काफी फायदेमंद होगा। भाजपा चुनावी मोड में है और राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नेताओं की चहल-पहल है। हमारे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह चंबा के दौरे पर हैं और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, वह हमारी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना शिमला में हैं।