After walking 8 km, Kuldeep Singh Rathore took a jibe at BJP

भाजपा सरकार कर रही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, मतदाताओं को लुभाने के हो रहा प्रयास,,, राठौर

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। हार सामने देखकर वोटरों को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा चुनावों में हार सामने देखकर बौखला गयी है जिसे देखकर ऐसे हथकंडे अपना रही है। यह बात शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष   कुलदीप राठौर ने कही।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रहे  उपचुनाव को जंहा भाजपा व  मुख्यमन्त्री के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया तो वंही इसे कांग्रेस के लिए जनता की लड़ाई करारआप दिया। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जनता के मुद्दों के लिए लड़ रहा है और इन चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शारीरिक भाषा से उनकी हार साफ देखी जा सकती है। हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा देने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सबसे बड़ा योगदान था लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी स्थापना की 50वी जयंती मना रहे हिमाचल के सरकारी कार्यक्रम में उन्हें याद तक करना जरूरी नही समझा।

उपचुनावों में वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस का हक है। उन्होंने कहा कि जो अफसर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे है उन्हें चेतावनी है की ईमानदारी से अपना काम करे।22 अक्टूबर को पंचायत सचिव के साक्षात्कार हैं जिसमे 239 पदों के लिए 26299अभ्यर्थी है इससे प्रदेश में बेरोजगारी के आलम का पता चल जाता है। उन्होंने इस परीक्षा का विरोध क्योंकि चुनाव आचार संहिता के चलते वोटरों को प्रभावित करने के लिए यह परीक्षा करवाई जा रही है जिसे विश्वविद्यालय प्रश्न आयोजित करेगा यह समझ से परे हैं।राठौर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इन परीक्षाओं को 30 अक्टूबर के बाद करवाने का आग्रह किया गया