BJP government's priority is to provide security to the villagers in Kot Panchayat: Ravi Mehta

कोट पंचायत में गांव वासियों के सुरक्षा पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता : रवि मेहता 

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पुरजोर कोशिश कर रहा है। जिसके चलते जहाँ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीँ कोरोना के लक्षण महसूस करने पर फौरन टैस्ट करने की सलाह भी दी जा रही  है।  शहरों में तो स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल केंद्रों पर ही वैक्सीन  और टैस्ट की सुविधाएं दे रही है लेकिन गाँवों में सीएससी वाहन के माध्यम से घर द्वार पहुंच कर टीका करण  भी किया जा रहा है और कोरोना टैस्ट भी किए जा रहे हैं।  आज कोट पंचायत में कोरोना टैस्ट किए गए और गांववासियों को वैक्सीन भी लगाई गई। यह जानकारी  भाजपा शिमला के जिलाध्यक्ष  रवि मेहता ने मीडिया को दी।    

 
भाजपा शिमला के जिलाध्यक्ष  रवि मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि  देश की प्रधान मंत्री के अथक प्रयासों की वजह से हिमाचल के गाँव गाँव में कोरोना टैस्ट करवाए जा रहे है वैक्सीन लगाई जा रही है।  जिसकी वजह से गाँवों में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल हो रही है।  उन्होंने बताया कि आज करीबन 150 नागरिकों के टैस्ट किए गए और सुखद बात यह रही कि सभी के सभी टैस्ट कोरोना नेगेटिव आए है।