5 सालों में BJP ने नहीं किया नया काम, चुनावों से घबराई सरकार

शिमला, 13 अक्तूबर : बीजेपी की प्रदेश सरकार ने पांच सालों में कोई नया काम नहीं किया है। अब चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी घबरा गई है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में बार-बार बुलाया जा रहा है। यह बात शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा है। प्रतिभा ने कहा कि बीजेपी की सरकार नाकाम रही है। पूर्व में वीरभद्र सिंह के कामों का शिलान्यास ही जयराम सरकार ने किया है। अब प्रधानमंत्री हर जिले में जाकर चुनावी वादे करेंगे। कांग्रेस उनसे सवाल पूछती है कि पहले के वादों का क्या हुआ? 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?  आज बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर महंगाई बेरोजगारी को कम करने का काम करेंगी।

वहीं उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 14 अक्तूबर को सोलन में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव रहा है। लोग भी उनको सुनने का इंतजार कर रहे हैं। किसान, बागवानों की समस्याओं को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी ओर सरकार बनने पर समाधान करेंगी।