एक्शन मोड में आई भाजपा, प्रेम सिंह द्रैक 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

prem singh drake expelled from bjp for 6 years

विधानसभा चुनावाें को लेकर भाजपा जहां बागियों को मनाने में जुटी हुई तो वहीं पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर प्रेम सिंह द्रैक को भाजपा ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से…

शिमला : विधानसभा चुनावाें को लेकर भाजपा जहां बागियों को मनाने में जुटी हुई तो वहीं पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर प्रेम सिंह द्रैक को भाजपा ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि प्रेम सिंह द्रैक रामपुर विधानसभा में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं और उनकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध रही है, जिससे न केवल पार्टी की छवि को ठेस पहुंची है बल्कि पार्टी की प्रतिष्ठा को भी नुक्सान हुआ है। उनका यह कृत्य पार्टी संविधान की अवहेलना है एवं अनुषासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
PunjabKesari