भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता महामंत्री संजीव देष्टा ने की। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में किसानों को किसी तरह की दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए उचित प्रबंध सरकार द्वारा किए गए है। उन्होंने कहा कि किसान और बागबानों की समस्याओं को प्रदेश की सरकार ने प्राथमिकता के तौर पर हल किया है। उन्होंने कहा आज के समय में किसानों को सब्जियों के दाम बहुत अच्छे मिल रहे है, वह आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे है। संजीव ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है जिसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर 6 7 को जनेड घाट में आवासीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,संगठन महामंत्री पवन राणा , कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ,बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर , आदि शामिल होंगे संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। किसान मोर्चा किसानों के हितों के लिए क्या किया और उनकी क्या उपलब्धियां रही इस सभी बातों का रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री गण उपस्थित किसानों का मार्गदर्शन करेंगे उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वह उन नीतियों और योजनाओं को किसानों तक लेकर जा सके और किसानों को उनका लाभ मिल सके।

