चुनाव से पहले ही भाजपा नेताओं ने मानी हार

चुनाव से पहले ही भाजपा नेताओं ने मानी हार

चम्बा : चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नीरज नैय्यर ने कहा कि भारतीय पार्टी के नेता चुनाव से पूर्व ही हार मान चुके हैं। यही कारण है कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व को हिमाचल लाकर वोट मांगने पड़ रहे हैं। यदि बीते पांच वर्षों में विकास किया होता तो यह आवश्यक्ता नहीं पड़ती। नीरज नैय्यर सोमवार को औड़ा पंचायत में नुक्कड़ जनसभा को संबोधित कर रहे। नीरज ने कहा कि भाजपा राज में जनता बुरी तरह से परेशान है। लोगों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विपक्षी दल भाजपा के नेता अपनी हार को देखकर बोखला गए हैं और मतदाताओं को डरा धमका कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव के अपने विवेक का प्रयोग कर मतदान करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र में किए हरेक वायदे को पूरा करेगी। कांग्रेस सत्ता में आते ही सबसे पहले कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाली करेगी। प्रदेश में सत्ता बदलाव तय है। प्रदेश के लोग भाजपा के कुशासन से इस कदर तंग आ चुके हैं कि वह बड़ी बेसब्री से 12 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन भी थामा।